कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

समय पर चिकित्सीय सहायता के लिए उपलब्ध करायी गयी हैं एम्बुलेंस सेवाएं – डॉ आदित्य सचान

महिला जिला अस्पताल पहुंचकर हेल्प डेस्क का नोडल अधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Story Highlights
  • डिप्टी सीएमओ और एम्बुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य सचान ने महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
  • उन्होंने कहा कि 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा का दुरुपयोग किसी जरूरतमंद की जिंदगी खतरे में डाल सकता है।
  • नोडल अधिकारी ने हेल्प डेस्क के अभिलेखों की बारीकी से जाँच की और कॉल करने वालों से फीडबैक लिया।
  • सरवनखेड़ा लोकेशन की 102 एम्बुलेंस के 42 लाभार्थियों का सत्यापन न हो पाने पर प्रोग्राम प्रबंधक से जवाब मांगा गया।
  • नोडल अधिकारी ने मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। हर जरूरतमंद को इसकी आवश्यकता के अनुरूप समय से हर हालत में मिलनी चाहिए 108 एवं 102 एंबुलेंस की सुविधाए, उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। उपरोक्त बात शनिवार को जिला अस्पताल महिला में बने महिला हेल्पडैक्स का आकस्मिक निरीक्षण करने के उपरांत 108 102 एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदित्य सचान ने एक मुलाकात के दौरान कही।

मालूम हो कि श्री सचान ने शनिवार को उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल महिला पहुंचकर यहां बने महिला हेल्प डैक्स का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा यहां मौजूद मिले अभिलेखों को काफी बारीकी से देखा इस दौरान उन्होंने उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का लाभ लेने वाले कई कॉलरो से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करके उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का लाभ लिए जाने के संबंध में जानकारी ही नहीं हासिल की बल्कि उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक एवं एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव को उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एक सवाल के जवाब में नोडल अधिकारी ने स्पष्ट रूप से बताया कि सरवनखेड़ा कानपुर देहात लोकेशन की 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0438 की चेक लिस्ट का अक्टूबर माह में कराए गए दोबारा वेरिफिकेशन के दौरान उपरोक्त एंबुलेंस वाहन 273 ट्रिपो में 125 लाभार्थियों का दूरभाष पर एवं 106 लाभार्थियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन खेड़ा में रखे हुए रजिस्टर से सत्यापन हो गया जबकि 42 लाभार्थियों का सत्यापन नहीं हो पाया जबकि उपरोक्त चेकलिस्ट पर उक्त 42 लाभार्थियों के द्वारा एंबुलेंस की सेवा लिए जाने का जिक्र किया गया है उपरोक्त संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन खेड़ा के द्वारा रिपोर्ट प्रेषित की गई है उपरोक्त संबंध में उक्त एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक एवं संबंधित एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव को पत्र जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया है एवं उपरोक्त प्रकरण की काफी गंभीरता से जांच की जा रही है।

एक अन्य सवाल के जवाब में नोडल अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उपरोक्त मामले में पूरी निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की जाएगी। वहीं उपरोक्त संबंध में 108 102 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक ने गर्म मिजाज के साथ कहा है कि यह सब आरोप फर्जी हैं।

ये भी पढ़े- सांसद नारायण दास अहिरवार ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर दुःख बांटा, मौके पर ही सुनीं ग्रामवासियों की समस्याएँ

Related Articles

AD
Back to top button