कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: तीन महीने से नहीं भरा बिजली का बिल तो हो जाएं सावधान, पुखरायां में एक ही दिन में कट गए इतने कनेक्शन

विभाग ने वसूला 5.20 लाख का राजस्व, 10 बड़े बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन

मो. रईस,भोगनीपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बिजली विभाग इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बिजली विभाग की एमडी की सख्त चेतावनी के बाद शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के बड़े बकाएदारों और नियमों का उल्लंघन करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीम ने न सिर्फ कड़ा रुख अपनाया, बल्कि भारी मात्रा में सरकारी राजस्व की वसूली भी की।

अधिशाषी अभियंता आलोक प्रकाश के कुशल नेतृत्व में उपकेंद्र पुखरायां और भोगनीपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने विशेष रूप से नोनापुर बी, गुड़गांव और पुखरायां टाउन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में घर-घर जाकर चेकिंग की। इस अभियान के दौरान विभाग को बड़ी सफलता मिली और मौके पर ही 45 उपभोक्ताओं से कुल 5 लाख 20 हजार रुपये के बकाया राजस्व की नगद वसूली की गई। वहीं दूसरी ओर, बार-बार चेतावनी के बाद भी बिजली का बिल जमा न करने वाले 10 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए।

अवर अभियंता विजय कुमार ने इस कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभाग अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इस विशेष अभियान को सफल बनाने में अवर अभियंता विजय कुमार के साथ रामरूप बिंद, विजय सचान, ऋषभ और लाइनमैन मुन्ना व रवि सहित अन्य विभागीय कर्मचारी प्रमुख रूप से मुस्तैद रहे। टीम ने साफ कर दिया है कि जिन उपभोक्ताओं का बिल पांच हजार रुपये से अधिक है या जिन्होंने पिछले तीन महीनों से अपने बिल का भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान जरूर करें।


ये भी पढे-  कद्दू व्यापारी बनकर साइबर ठग ने लगाई थी बड़ी चपत, कानपुर देहात की राजपुर पुलिस ने ऐसे वापस कराए पूरे पैसे


Related Articles

AD
Back to top button