कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक अवैध तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार,भेजा गया जेल

थाना बरौर पुलिस ने सोमवार को एक सफल कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां: थाना बरौर पुलिस ने सोमवार को एक सफल कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के बहमनौती बंबा पुलिया के पास छापेमारी कर नीरज यादव नामक युवक को एक अदद अवैध देशी तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा।

थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई है। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button