उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अटेवा जिला कार्यकारिणी की बैठक में हुआ संगठन का विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक बुधवार को अकबरपुर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 28 मार्च 2005 से पूर्व जारी विज्ञप्ति के आधार पर भर्ती हुए समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन बहाल कराकर संगठन ने एक मील का पत्थर स्थापित किया है

कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक बुधवार को अकबरपुर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 28 मार्च 2005 से पूर्व जारी विज्ञप्ति के आधार पर भर्ती हुए समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन बहाल कराकर संगठन ने एक मील का पत्थर स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश में यह जीत अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु के सतत प्रयासों से ही संभव हो पायी है और आगे भी उनके मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की यह लड़ाई जारी रहेगी। डिजिटल अटेंडेंस के विरुद्ध भी विभिन्न संगठनों के बैनर तले विरोध की रणनीति बनी है।

6759dda5 adf6 457e 9aa1 3d66426a79d3 7

मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज संखवार ने अगस्त माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सहसंयोजिका ज्योति शिखा मिश्रा ने की। बैठक का संचालन महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ने किया। कोषाध्यक्ष अखिलेश पाल ने जिला कार्यकारिणी द्वारा जारी अटेवा क्यों, किसलिए और अटेवा की उपलब्धियों का पंपलेट और स्टीकर प्रचार प्रसार हेतु सभी ब्लॉक कार्यकारिणियों को वितरित किया गया। संगठन का विस्तार करते हुए मनीष अवस्थी विवेक कुमार विश्वनाथ प्रजापति शिवकुमार साहू अमन गोस्वामी को सरवनखेड़ा डेरापुर और अकबरपुर की ब्लॉक कार्यकारिणियों में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।

6759dda5 adf6 457e 9aa1 3d66426a79d3 7

इस दौरान अनुपम प्रजापति आत्म प्रकाश मिश्रा बिहारीलाल आनंद देवेंद्र सिंह अनंत त्रिवेदी अनिरुद्ध सिंह विवेक तिवारी गौरव मिश्रा विकास सिंघल रमेंद्र सिंह इरफान खान आलोक दीक्षित सुखदेव बाबू विश्व विजय सिंह महाराज सिंह अमित मिश्रा शिवकुमार पुष्कर पाटिल चंद्रभूषण सिंह मंजू सागर जयश्री अवस्थी सारिका शुक्ला श्रद्धा शुक्ला नीलिशा संखवार पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button