कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिव बारात के साथ ऐतिहासिक रामलीला आयोजन का हुआ शुभारंभ

जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर नगर की 153 वर्ष पुरानी रामलीला आयोजन शिव बारात के नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ हो गया, जिसमें श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी की अगुआई में हजारों नगरवासी शामिल हुए और गाजे बाजे की धुन पर नाचते हुए अपनी खुशी जताई।

Story Highlights
  • 31अक्टूबर तक सम्पन्न होंगे अनेक कार्यक्रम
  • सुरक्षाबल रहा तैनात, ड्रोन से की गई निगरानी
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर नगर की 153 वर्ष पुरानी रामलीला आयोजन शिव बारात के नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ हो गया, जिसमें श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी की अगुआई में हजारों नगरवासी शामिल हुए और गाजे बाजे की धुन पर नाचते हुए अपनी खुशी जताई।
उल्लेखनीय है कि अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला गाजे बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात को लेकर जहां एक ओर चर्चा में रही वहीं दूसरी ओर नगर वासियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर चार चांद लगा दिए। शिव बारात अयोध्यापुरी से निकलकर नया गंज, काली गंज, अशोकनगर, नेहरू नगर, गांधीनगर स्थित जनकपुरी से होते हुए अयोध्यापुरी में समाप्त हुई जहां रात्रि में शुभ विवाह का मंचन किया गया।
s2
अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला गाजे बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात को लेकर जहां एक ओर चर्चा में रही वहीं दूसरी ओर नगर वासियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर चार चांद लगा दिए। शिव बारात अयोध्यापुरी से निकलकर नया गंज, काली गंज, अशोकनगर, नेहरू नगर, गांधीनगर स्थित जनकपुरी से होते हुए अयोध्यापुरी में समाप्त हुई जहां रात्रि में शुभ विवाह का मंचन किया गया। इस भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम को अमन यात्रा के कैमरे ने जो झांकियां कैद की व सभी सुधी पाठकों के सामने प्रेषित की जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन 31अक्टूबर तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के अनेक आयोजन संपन्न होंगे।
s4
इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी उमेश गुप्ता, पप्पू अग्रवाल,सभासद श्याम तिवारी,राजेश कुमार गुप्त, राजेश शर्मा,सुनील पाण्डेय, बब्बन शुक्ल, दिनेश द्विवेदी,ब्रम्ह कुमार द्विवेदी,लक्ष्मीकांत दीक्षित, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कटियार, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद तिवारी सहित हजारों की संख्या में जयकारा लगाते हुए चल रहे थे जिनमें बच्चे बूढ़े,युवक, युवतियाँ  शामिल हुए।
s3
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता नीकू,प्रदीप कुमार पांडेय, जितेन्द्र दुबे, आशीष श्रीवास्तव मोनू, महामंत्री अमित राजपूत, मंत्री विमलेश कुमार सविता एडवोकेट, सत्यम ओमर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी गोरे, आय-व्यय निरीक्षक जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट, मीडिया प्रभारी मनी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रामजी मिश्रा एवं बिपिन चंद्र दीक्षित एडवोकेट के अलावा पवन सचान भी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button