उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत जनपदीय हेल्प डेस्क का शुभारंभ

राजकीय जिला पुस्तकालय अकबरपुर कानपुर देहात में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 के दृष्टिगत छात्रों की उनके विषय से संबंधित जिज्ञासाओं और समस्याओं के साथ ,परीक्षा के तनाव बेहतर प्रदर्शन के दबाव, के प्रभावी समाधान हेतु शासन के निर्देशानुसार जनपदीय हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया

Story Highlights
  • तनाव प्रबंधन और करियर को लेकर जिला पुस्तकालय में हुई काउंसलिंग

कानपुर देहात।सुशील त्रिवेदी, राजकीय जिला पुस्तकालय अकबरपुर कानपुर देहात में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 के दृष्टिगत छात्रों की उनके विषय से संबंधित जिज्ञासाओं और समस्याओं के साथ ,परीक्षा के तनाव बेहतर प्रदर्शन के दबाव, के प्रभावी समाधान हेतु शासन के निर्देशानुसार जनपदीय हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों में परीक्षा संबंधित तनाव मानसिक समस्याओं के निदान हेतु परामर्शदाताओं द्वारा छात्रों के समस्याओं के मनोवैज्ञानिक निवारण हेतु हेल्प डेस्क के द्वारा सहायता प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उक्त हेल्प डेस्क के माध्यम से करियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपदीय परामर्शदाता के रूप में प्रदीप कुमार यादव ने बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष कैरियर चयन व तनाव प्रबंधन विषय पर चर्चा की एवं छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बताया कि कैरियर चयन में एकाग्रता धैर्य संयम समय प्रबंधन आदि तकनीकी युग में ज्ञान प्राप्ति के अनेकों साधन होते हैं उन्होंने बताया की पुस्तकों का अपना विशेष महत्व है पुस्तक एवं पुस्तकालय शिक्षा के अभिन्न अंग हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर राजकीय जिला पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमारी, अकबरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अमरनाथ, कलेन्द्र गौतम, जिला पुस्तकालय की सुचित्रा सचान,अजय कुमार सविता, अनामिका कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button