कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात की भोगनीपुर पुलिस को मिली सफलता, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आलोक गुप्ता गिरफ्तार

लम्बे समय से था फरार, न्यायालय में किया जाएगा पेश

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। भोगनीपुर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, हरीश चन्द्र के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में भोगनीपुर पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया।

थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 372/2025 धारा 3(1) यूपी गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त आलोक कुमार गुप्ता (उम्र करीब 37 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त आलोक गुप्ता पुत्र राम आसरे गुप्ता, खेरसा, बिधनू, कानपुर नगर का निवासी है। गिरफ्तारी शाम करीब 8:30 बजे भोगनीपुर से पुखरायाँ की तरफ जाने वाली रोड से की गई।

थाना भोगनीपुर प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है और उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button