कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकन्दरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

उसके पास से चोरी की गई 50 हजार रुपये की नकदी और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

कानपुर देहात। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकन्दरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई 50 हजार रुपये की नकदी और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

बिरहाना चौराहा के पास से दबोचा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, रसधान निवासी संजय कुमार ने 23 दिसंबर को अपनी जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना सिकन्दरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बिरहाना चौराहा ओवरब्रिज के नीचे से अभियुक्त धर्म सिंह उर्फ धर्मवीर कंजड़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त की जैकेट से चोरी के 50 हजार रुपये बरामद हुए। साथ ही पुलिस ने बिना वैध कागजात के उपयोग की जा रही काले रंग की अपाचे बाइक भी जब्त की है।

शातिर अपराधी है धर्मवीर, दर्ज हैं कई मुकदमे

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 21 दिसंबर को रसधान स्थित शराब ठेके के पास से पीड़ित की जेब से यह रकम पार की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त धर्मवीर एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कानपुर देहात के अकबरपुर, सिकन्दरा और कानपुर नगर के बिठूर व सेन पश्चिम पारा थानों में चोरी और लूट के करीब 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सतर्कता से मिली सफलता

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली सिकन्दरा पुलिस टीम की उच्चाधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जनपद पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़े- ऑपरेशन कन्विक्शन: पति की हत्या करने वाली पत्नी को उम्रकैद, 21 महीने में मिला न्याय 

Related Articles

AD
Back to top button