कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रक और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत,एक की मौत,एक घायल

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद बेला रोड पर बीती गुरुवार की रात करीब 11.45 बजे उसरी के पास बंबी के निकट एक ट्रक और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

Story Highlights
  • कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद बेला रोड पर बीती गुरुवार की रात करीब 11.45 बजे उसरी के पास बंबी के निकट एक ट्रक और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार उसरी निवासी दिनेश सिंह 42 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।हादसे में दिनेश के साथी शीलू पाल 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।दुर्घटना में शामिल ट्रक बेला की तरफ से आ रहा था जबकि बाइक रसूलाबाद से उसरी की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिनेश सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर शव को निकाला।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button