बिना बताए गायब कर्मचारी को एक सप्ताह में पेश होने का नोटिस
कानपुर देहात में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय (रसूलाबाद) में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक पिछले लगभग दो साल से बिना किसी सूचना के गायब हैं।

कानपुर देहात, 11 सितंबर 2025: कानपुर देहात में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय (रसूलाबाद) में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक पिछले लगभग दो साल से बिना किसी सूचना के गायब हैं। इस मामले में अब जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर.बी. सिंह ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में माटीकला टूल किट वितरण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कुमार निगम, जो बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, रसूलाबाद में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे, 16 सितंबर 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति के कारण कार्यालय के काम में बाधा आ रही है।
जिला कार्यक्रम कार्यालय द्वारा उन्हें कई बार पत्र और नोटिस भेजे गए, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। डॉ. सिंह ने बताया कि राजेंद्र कुमार निगम जहां कहीं भी हों, उन्हें यह नोटिस जारी किया जाता है कि वे एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में उपस्थित हों। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,कच्चे मकान की छत ढही,मलबे में दबकर मां,बेटी की मौत



