कानपुर देहात में दो नाबालिक किशोरियों से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
5 मार्च को कपड़े खरीदने के बहाने घर से निकली थीं दोनों किशोरियां।

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने दो नाबालिक किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में दो युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में बीते 10 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना रूरा में शिकायत दर्ज कराई थी।
उसने बताया था कि उसकी दो नाबालिक पुत्रियां 5 मार्च को कपड़े खरीदने के बहाने घर से निकलीं थीं लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी।पीड़िता पिता के मुताबिक बेटियों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे सोनीपत जा रहीं हैं और अगले दिन शादी करने वालीं हैं।पिता ने आरोप लगाया कि कन्नौज निवासी दो युवकों ने शिवली बाजार से उनकी बेटियों को अगवा कर लिया था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था और जांच में जुट गई।जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिक किशोरियों को बरामद कर लिया और न्यायालय के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए।जांच के दौरान मामले में पॉस्को एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं।जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में नामजद दोनों आरोपियों को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रूरा थाना गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान कन्नौज जनपद के थाना ठठिया अंतर्गत माधवपुर निवासी विशाल और कृष्णा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात न्यूज़: थाना शिवली के मकरंदापुर में सनसनीखेज वारदात, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस



