कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवा कांति समिति द्वारा लगवाए गए हैंडपंप का हुआ शुभारंभ

डेरापुर तहसील क्षेत्र के नंदपुर गांव में बुधवार को नवा कांति समिति द्वारा लगवाए गए हैंड पंप का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर समिति के जिला मैनेजर द्वारा समिति की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।  डेरापुर तहसील क्षेत्र के नंदपुर गांव में बुधवार को नवा कांति समिति द्वारा लगवाए गए हैंड पंप का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर समिति के जिला मैनेजर द्वारा समिति की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। बुधवार को डेरापुर तहसील क्षेत्र के नंदपुर गांव में नवा कांति समिति द्वारा लगवाए गए हैंड पंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के जिला मैनेजर रामकिशन ने फीता काटकर किया। मौजूद लोगों को समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सोसाइटी भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।

ये भी पढ़े-   आंचलिक खेलों से परिचित होंगे बच्चे, बन रही बिगबुक

जहां पर पानी की समस्या है उन जगहों पर समिति द्वारा हैंड पंप लगवाकर लोगों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।हरिओम त्यागी ने कहा कि समिति के द्वारा महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण,बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र,इलेक्ट्रीशियन तथा एसी मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक समिति ने जगह जगह 152 हैंड पंप लगवाकर लोगों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया है।यह सभी कार्य समित के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से चल रहा है। इस मौके पर धर्मराज,नरेश,सुमन, मालती, रेनू,प्रियंका आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button