कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विकासखंड रसूलाबाद के परिषदीय विद्यालयों में हुआ विज्ञान से संबंधित गतिविधियों का आयोजन

महान वैज्ञानिक सी वी रमन के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह की प्रेरणा और एआरपी आशीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कानपुर देहात के रसूलाबाद विकासखंड के संविलियन विद्यालय ताजपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अटिया रायपुर, प्राथमिक विद्यालय सिठऊपूरन पुरवा, दांती आदि विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भारत के महान वैज्ञानिकों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई।

कानपुर देहात। महान वैज्ञानिक सी वी रमन के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह की प्रेरणा और एआरपी आशीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कानपुर देहात के रसूलाबाद विकासखंड के संविलियन विद्यालय ताजपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अटिया रायपुर, प्राथमिक विद्यालय सिठऊपूरन पुरवा, दांती आदि विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भारत के महान वैज्ञानिकों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई।

PHOTO 9 1 4

प्राथमिक विद्यालय सिठऊपूर्व के बच्चों ने विज्ञान दिवस पर अंग्रेजी भाषा में भाषण दिया और विज्ञान दिवस पर कविता सुनाई। सभी विद्यालयों में विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। ताजपुर और अटिया रायपुर में आयोजन किया गया।

PHOTO 11 1 7

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा ऐसे आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रोचकता उत्पन्न होगी वहीं अध्यापिका दिव्या शाक्य ने विज्ञान के प्रयोगों के बारे में बताते हुए दिखाया की अंध विश्वास में नहीं पड़ना चाहिए।

Related Articles

AD
Back to top button