कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में सड़क हादसे में युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

बलहरामऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात:  जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ हाइवे पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान अंगदपुर गांव निवासी रोहित राठौर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रोहित शटरिंग का काम करता था।

मंगलवार को काम से लौटने के बाद वह शाम को टहलने के लिए बलहरामऊ हाइवे की ओर गया था।टहलने के दौरान कानुपर से औरैया की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रोहित के पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है।परिवार में दिव्यांग मां सुशीला देवी,दो भाई और एक बहन हैं।जिनका रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  लखनऊ: आईटीआई में सत्र 2026-27 के ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी


 

Related Articles

AD
Back to top button