कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे आयुष त्रिवेदी

जनपद के आयुष त्रिवेदी को प्रदेश सरकार ने विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार 2023 के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार उन्हें उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

Story Highlights
  • उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किया चयनित
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे पुरस्कृत

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद के आयुष त्रिवेदी को प्रदेश सरकार ने विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार 2023 के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार उन्हें उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 10 युवाओं का चयन किया गया है। इन्हें मुख्यमंत्री प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से अलंकृत करेंगे। अकबरपुर कस्बा निवासी आयुष त्रिवेदी यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। युवाओं की टीम के साथ मिलकर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

पिछले तीन वर्षों में सामुदायिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, वृक्षारोपण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय एकीकरण आदि क्षेत्रों में दिए गए योगदान के आधार पर उन्हें विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार 2023 के लिए चयनित किया गया है। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुष त्रिवेदी को पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर संभावित है।

पुरस्कार के रूप में 50 हजार की नकद राशि, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विवेकानंद पथ योजना के अंतर्गत एक सड़क का नामकरण भी पुरस्कार विजेता के नाम पर किया जाएगा। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, सीडीओ लक्ष्मी एन, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल, सतेंद्र पाल, गौरव त्रिपाठी, श्रेष्ठ बाजपेयी, मनीष तिवारी, राहुल तिवारी, आकाश दीक्षित आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button