उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सीएसजेएमयू में  साइबर क्राइम विषय पर नुक्कड नाटक का मंचन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस केअवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस केअवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। सोमवार को विश्वविद्यालय कैफैटेरिया में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने साइबर क्राइम विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में एमजेएमसी के छात्र अतिशय, जय, हिमांशु, मितुल,कीर्ती, पंखुरी, श्वेता, प्रभात ने हिस्सा लिया। नाटक के माध्यम से साइबर क्राइम से जुड़े विषयों को बेहद रोचक ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया। जिसमें इंटरनेट के उपयोग करते समय सावधानी, निजी जानकारी, तस्वीरों के साझा करने की प्रकिया, ऑनलाइन स्टॉकिंग, साइबर फ्रॉड के बारे में बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button