उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में 8 किलो 790 ग्राम गांजा समेत तीन शातिर पुलिस की गिरफ्त में,भेजा कोर्ट

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे तथा अवैध मादक पदार्थ बरामदगी हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे तथा अवैध मादक पदार्थ बरामदगी हेतु थाना सिकंदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को 8 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व दो अदद मोटरसाइकिलों समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराध जगत में सनसनी फैल गई है।आरोपियों की पहचान औरैया जनपद के सुरान निवासी सालिल कुमार,इटावा के मानिकपुर बिसु निवासी रजनीश यादव तथा इटावा के नगला निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को समय करीब 7.45 बजे थाना क्षेत्र के महमूदपुर बुजुर्ग गांव के महमूदपुर झाल के पास कुल 8 किलो 790 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया।आरोपियों की गिरफ्तारी में एस एस आई तबारक अहमद,हेड कांस्टेबल रूप सिंह,कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार,गौरव कुमार,प्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button