कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: साइबर ठगों के चंगुल से शिवली पुलिस ने वापस दिलाए रुपये, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मदारपुर निवासी हर्षपाल के खाते से उड़े थे 9500 रुपये, 1930 पर शिकायत के बाद पुलिस ने की बड़ी मदद

कानपुर देहात की शिवली पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता और सुरक्षा अभियान के तहत एक सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक के मेहनत के रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।

अगस्त में हुई थी ठगी

जानकारी के अनुसार, शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मदारपुर निवासी हर्षपाल पुत्र प्रमोद पाल साइबर ठगों के जाल में फंस गए थे। बीते 8 अगस्त 2025 को शातिर ठगों ने उनके बैंक खाते से सेंध लगाकर 9500 रुपये पार कर दिए थे। रुपये कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भारत सरकार के साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज कराई।

पुलिस की सक्रियता से मिला रिफंड

शिवली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक और नोडल एजेंसी से संपर्क साधा। शिवली थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के चलते ठगी गई पूरी धनराशि 9500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस क्रेडिट कर दी गई है। अपने खोए हुए रुपये वापस पाकर पीड़ित हर्षपाल ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

AD
Back to top button