कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत,मायके पक्ष ने लगाया आरोप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है।

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के चंद्रनगर मजरा मानपुर जमरेही में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतका की पहचान ओंकार सिंह की 27 वर्षीय पत्नी प्रीति के रूप में हुई है।

इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के गजनियापुर की रहने वाली प्रीति की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व गजनेर थाना क्षेत्र के चंद्रनगर मजरा मानपुर जमरेही के रहने वाले बड़ेलाल के पुत्र ओंकार सिंह से हुई थी।शुक्रवार सुबह प्रीति की मां मालती देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका प्रीति गर्भवती थी।उसके गर्भ में दो जुड़वां बच्चे थे।एक बच्चे का जन्म अनंतराज हॉस्पिटल में हुआ था परन्तु दूसरे बच्चे के जन्म से पहले प्रसूता का ब्लड प्रेशर कम हो गया तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

जिसके बाद प्रीति के परिजन उसे राजावत हॉस्पिटल लेकर गए परन्तु वहां पर डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण वे उसे न्यू कानपुर सिटी हॉस्पिटल फिर रीजेंसी ले गए।परंतु प्रसूता की हालत गंभीर देख रात्रि के समय किसी ने भी उसे एडमिट नहीं किया।तत्पश्चात परिजन उसे कानपुर हैलट लेकर गए।जहां पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे प्रीति की मौत हो गई।जिसके बाद प्रीति के ससुरालीजनो ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी।सूचना मिलते ही प्रीति की मां,भाई समेत अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचकर प्रीति की शादी में खर्च हुए रुपयों को अंतिम संस्कार से पूर्व ही देने की बात कही।परन्तु दोनों पक्षों में सहमति न बनने पर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रीति के ससुरालीजनो पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर: सीएचसी कल्याणपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण

Related Articles

AD
Back to top button