कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में खौलते तेल की कड़ाही में गिरकर युवक झुलसा, भेजा गया अस्पताल 

पकवान बनाने के दौरान नशे की हालत में हुआ हादसा

कानपुर देहात में एक हादसा सामने आया है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक युवक खौलते तेल की कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया।युवक को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी में युवक के नशे की हालत में होने के कारण हादसे की बात सामने आई है।रतनपुर गांव निवासी पप्पू के घर में उनकी बेटी की सगाई की तैयारियां चल रही थीं।पकवान बनाने के दौरान पप्पू पैर फिसल जाने के कारण खौलते तेल की कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।पप्पू की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनके पति नशे की हालत में थे।इसी कारण यह हादसा हुआ।हादसे में पप्पू के कमर के नीचे का हिस्सा और हांथ बुरी तरह झुलस गए हैं।फिलहाल रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button