उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उन्नाव की छह सीटों पर भाजपा आगे, यहां देखें विवरण

कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, इसकी तस्वीर बस कुछ ही देर में साफ होना शुरू हो जाएगी और दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर पहुंच गए हैं।

कानपुर,अमन यात्रा। कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, इसकी तस्वीर बस कुछ ही देर में साफ होना शुरू हो जाएगी और दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और प्रत्याशियों के साथ एजेंट भी मतगणना स्थलों पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सभी को तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जिलों में कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।

उन्नाव : पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा सभी छह सीटों पर आगे चल रही है और सपा दूसरे नंबर पर है।

फर्रुखाबाद : पहले राउंड में सदर सीट से भाजपा आगे चल रही है और सपा दूसरे नंबर पर है। यहां भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को 3700 वोट और सपा की सुमन शाक्य को 2700 मिल चुके हैं।

बांदा : तिंदवारी विधानसभा के पहले चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद ने 3272 वोटों की बढ़त बना ली है, वहीं दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति 2029 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

कन्नौज : छिबरामऊ विधानसभा सीट में सपा आगे चल रही है। ईवीएम की गिनती के पहले राउंड में सपा के अरविंद यादव को 3464 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय को 2765 मत मिले हैं।

कानपुर : पोस्टल बैलट में महाराजपुर सीट से भाजपा आगे चल रही है।

जालौन : तीनों विधानसभा सीट पर सपा आगे चल रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button