कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में बुधवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बुधवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के चैनपुर भंवरपुर का है।यहां के रहने वाले विनय कुमार गौतम 40 वर्ष ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।

घटना की जानकारी पर परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल ले गए।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।विनय की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी रामगोविन्द मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक के जहरीला पदार्थ खाने ने मृत्यु की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button