उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया अब संपत लाल एडवोकेट के जिम्मे

जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात की चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर ने संस्था की ओर से निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यभार औपचारिक रूप से निर्वाचन समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव को सौंप दिया

Story Highlights
  • "एक बार एक मत "सिद्धांत के आधार पर मतदाता सूची हो तैयार - मुलायम सिंह यादव जिला अध्यक्ष

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात की चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर ने संस्था की ओर से निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यभार औपचारिक रूप से निर्वाचन समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव को सौंप दिया। मुलायम सिंह ने कहा कि,“एक बार, एक मत” सिद्धांत के आधार पर पात्र सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची तैयार कर, अध्यक्ष एवं महामंत्री की देखरेख में समिति को सुपुर्द की गई। यह संपूर्ण प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ तथा उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद के निर्देशों एवं आदेशों के अनुपालन में सम्पन्न की गई। मुलायम सिंह यादव एवं घनश्याम सिंह ने इसे बार की लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए निर्वाचन समिति से उपविधियों के अनुरूप शीघ्र चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का अनुरोध किया।

निर्वाचन समिति अध्यक्ष सम्पत लाल यादव एवं सदस्य रमेश चंद्र सिंह गौर तथा रवि शंकर वर्मा ने कहा कि चुनाव तिथियाँ शीघ्र घोषित कर निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे।

सभी अधिवक्ताओं से संगठन की एकता, अनुशासन एवं प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ता ‘बापू’, राजेन्द्र कुमार द्विवेदी, शिव गिरजा शंकर पाल, योगेंद्र सिंह, शमशाद खान, सुलेखा, सर्वेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, रामकुमार कमलवंशी, जितेंद्र बाबू, जय सिंह, संजय यादव, रवींद्र सिंह, राहुल कुमार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button