उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में प्रोजेक्ट नई किरण में आए 39 मामले
विवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र की अध्यक्षता में की गई।नई किरण में 39 मामले आये,जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 05 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया

- पांच जोड़े खुशी खुशी साथ रहने को तैयार,शेष में दी गई आगे की तारीख
पुखरायां।रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र की अध्यक्षता में की गई।नई किरण में 39 मामले आये,जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 05 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया।पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये,शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी।प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा,म0 हे0 का0 जयमाला,प्रियंका गुप्ता, स्फूर्ति,आरती, रागिनी ( महिला सहायता प्रकोष्ठ ) तथा नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्यगण रामप्रकाश, डॉ0 पूनम गुप्ता व श्रीमती कंचन मिश्रा आदि मौजूद रहे तथा सबका विशेष सहयोग रहा।



