कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सड़क दुर्घटना में फुट वियर कारोबारी की मौत

रनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजेंद्रा चौराहे के पास राजेंद्रा ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर के समय एक स्कूटी सवार कारोबारी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजेंद्रा चौराहे के पास राजेंद्रा ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर के समय एक स्कूटी सवार कारोबारी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया और घटना की जानकारी कानपुर में रहने वाले परिजनों को दी।

जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा दो में निवास करने वाले भरत भारवानी उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय भीमसेन भारवानी रविवार की दोपहर अपनी स्कूटी से कानपुर से अकबरपुर की तरफ जा रहे थे।

जैसे ही वह राजेंद्रा ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार भरत को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे भरत अनियंत्रित होकर गिर गए और वह ट्रक के नीचे आ गए।जिसके चलते आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया तथा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मां सुशीला भारवानी,पत्नी दीपा भारवानी, बेटा वैभव का रो-रो कर बुरा हाल था।परिजनों ने बताया कि भरत कानपुर के मूलगंज में फुटवियर की दुकान चलाते थे।

वह अपनी दुकान की उधारी लेने अकबरपुर जा रहे थे।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।ट्रक को कब्जे में लेकर मौके से फरार चालक की तलाश की जा रही है।घटना की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button