उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दबंगों ने दरवाजे पर बैठे दंपत्ति को लाठी डंडों से मारपीट किया घायल,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में बीते मंगलवार को दबंगों ने दरवाजे पर बैठे पति पत्नी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते मंगलवार को दबंगों ने दरवाजे पर बैठे पति पत्नी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के आलमपुर गांव के रहने वाले कैलाशबाबू ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था।तभी उसके गांव के छोटेलाल व उसके पुत्र बबलू ने सुनियोजित ढंग से लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया।बचाने आई उसकी पत्नी गुड्डी पर भी हमला कर दिया।

जिससे दोनों को चोटें आईं हैं।शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों के एकत्र हो जाने पर उक्त दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

AD
Back to top button