कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डायट में जीवन कौशल प्रशिक्षण का हुआ समापन 

पुखरायां स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रहे जीवन कौशल प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। इसमें चार अलग अलग बैचों में जिले के कुल 400 परिषदीय शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

Story Highlights
  • चार अलग अलग बैचों में कुल 400 परिषदीय शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

पुखरायां।कस्बे स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रहे जीवन कौशल प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। इसमें चार अलग अलग बैचों में जिले के कुल 400 परिषदीय शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को चतुर्थ और अंतिम बैच के प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को जीवन कौशलों की जानकारी दी गई।

IMG 20230330 WA0057

नोडल अंशु सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण 10 मार्च से 30 मार्च तक चार अलग अलग बैचों में दिया गया। इसमें जनपद के कुल 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। अंतिम बैच का प्रशिक्षण 25 से 30 मार्च तक हुआ जिसमें रसूलाबाद, सरवनखेड़ा और मलासा ब्लाक के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।

IMG 20230330 WA0058

विपिन कुमार शांत द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताए गए दस जीवन कौशलों जैसे स्वाजागरूकता, पारस्परिक संबंध, भावना प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, निर्णय लेना कौशल, समानुभूति कौशल,समस्या समाधान, प्रभावी संप्रेषण, समालोचनात्मक चिंतन और सृजनात्मक चिंतन कौशल पर आधारित था। संदर्भदाता अनीता राय और पवन सिंह ने प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां कराईं। इस दौरान प्रवक्ता मो. इमरान, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र गोस्वामी, दिलीप आर्य, वीरेंद्र कुमार, रमेश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button