कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

विद्यालय में छात्रों के शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु 80 फीसदी से ऊपर छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने पर चर्चा हुई।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय सरगांव खुर्द विकासखंड डेरापुर के प्रांगण में पूर्व सूचना के आधार पर विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित हुए। विद्यालय के सर्वांगीण विकास व छात्रों में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, नैतिक व सामाजिक मूल्यों के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विद्यालय में छात्रों के शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु 80 फीसदी से ऊपर छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने पर चर्चा हुई। छात्र नामांकन, छात्र उपस्थिति, यूनिफॉर्म और संचारी रोग पर भी चर्चा की गई। कंपोजिट ग्रांट उपभोग विद्यालय प्रबंध समिति खाते में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट धनराशि पर विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए उसके उपभोग पर चर्चा की गई। पीएफएमएस पोर्टल पर प्रेषित धनराशि का उपभोग, पीएफएमएस पोर्टल पर अन्य मदों जैसे माता उन्मुखीकरण, स्पोर्ट ग्रांट, बाल मेला, टीएलएम आदि धनराशि व्यय करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

मध्याह्न भोजन योजना पर चर्चा विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता व मां समूह के सदस्यों द्वारा भोजन चखने व नियमित अनुश्रवण पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त अभिभावक शिक्षक बैठक, डीबीटी धनराशि, इको क्लब पर चर्चा, प्रथम सत्र परीक्षा, कंपोजिट ग्रांट धनराशि, ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, माता उन्मुखीकरण बैठक, छात्रों में अनुशासन, इको क्लब का गठन, छात्रों के नैतिक व सामाजिक मूल्यों के विकास आदि पर चर्चा की गई। बैठक में समिति की अध्यक्ष संगीता देवी, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता, शिक्षक संकुल राजकुमार, शिक्षामित्र प्रभात कुमार व समिति के अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button