कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डिप्टी कलेक्टर पूनम गौतम के सानिध्य में होगी मजिस्ट्रियल जांच

दिनांक 24.06.2022 को विजय नरायाण सिंह का पुत्र प्रियांशु सिंह एवं साला सुजीत सिंह ग्रा मदा का पुरवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात से मूसानगर स्थित मुक्ता देवी के दर्शन के लिये निकले थे।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : दिनांक 24.06.2022 को विजय नरायाण सिंह का पुत्र प्रियांशु सिंह एवं साला सुजीत सिंह ग्रा मदा का पुरवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात से मूसानगर स्थित मुक्ता देवी के दर्शन के लिये निकले थे। मुक्ता देवी के दर्शन से पूर्व यमुना नदी में स्नान करने के दौरान तकरीबन 10 बजे यमुना नदी में डूब गये थे । उपर्युक्त प्रकरण में मजिस्ट्रीरियल जांच हेतु डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय डॉक्टर पूनम गौतम को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उपरोक्त प्रकरण में यदि किसी व्यक्ति विशेष को कोई साक्ष्य / बयान प्रस्तुत करना है तो वह अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में दिनांक 14.07.2022 तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है। यह जानकारी डा० पूनम गौतम, डिप्टी कलेक्टर, मुख्यालय, कानपुर देहात ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button