कानपुर देहात: SP के ‘ऑपरेशन क्लीन’ से अपराधियों में हड़कंप; रूरा पुलिस ने दबोचा पुराना आरोपी, 14 का चालान
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) कानपुर देहात का अभियान लगातार जारी है।

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) कानपुर देहात का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार (02.12.2025) को जिले की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जहां एक वांछित अभियुक्त को सलाखों के पीछे भेजा, वहीं शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका में 14 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
रूरा पुलिस के हत्थे चढ़ा पुराना आरोपी थाना रूरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वर्ष 2019 के एक मामले (अ0सं0-375/19) में वांछित चल रहे अभियुक्त चन्द्रपाल (पुत्र रामनारायान, निवासी गुसाईं पुरवा) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी (धारा 323/504/506 IPC) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
शांति व्यवस्था: 6 थानों की पुलिस ने 14 को नापा जनपद में अमन-चैन कायम रखने के लिए पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में माहौल खराब करने की कोशिश या शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्तियों का चालान BNSS की धारा 170/126/135 के तहत किया गया।
देखिए किस थाने ने कितनों पर की कार्रवाई:
👮 सिकन्दरा: सबसे ज्यादा 05 लोगों पर कार्रवाई।
👮 मंगलपुर: 03 लोगों का चालान।
👮 भोगनीपुर: 02 लोगों पर शिकंजा।
👮 रसूलाबाद: 02 लोगों के खिलाफ एक्शन।
👮 गजनेर: 01 व्यक्ति का चालान।
👮 अमराहट: 01 व्यक्ति पर कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।



