कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
मूसानगर में चोरों ने 20 हजार नगदी समेत कीमती गहने किए पार,पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात के मूसानगर के रसूलपुर वार्ड में एक चोरी का मामला सामने आया है।

पुखरायां। कानपुर देहात के मूसानगर के रसूलपुर वार्ड में एक चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात नसीम के घर में अज्ञात चोरों ने धाबा बोलकर आलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 20 हजार रूपये नगदी समेत कीमती जेवरात पार कर दिए।सुबह जब परिवार जागा तो उन्हें चोरी का पता चला,उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



