कानपुर में शीतलहर का कहर: 1 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, DIOS ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है।
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कानपुर नगर ने जनपद के कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण लिया गया फैसला
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, कानपुर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित सभी बोर्डों (UP, CBSE, ICSE आदि) के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 29 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा।
सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
सरकारी विद्यालयों गैर-सरकारी (प्राइवेट) विद्यालयों सहायता प्राप्त विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। DIOS ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
अभिभावकों और छात्रों को राहत
पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट और सुबह के समय घने कोहरे के कारण छात्रों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस आदेश के बाद अब छात्र 1 जनवरी तक घरों में सुरक्षित रहकर ठंड से बच सकेंगे।
ये भी पढ़े- कानपुर नगर: भाई की हत्या करने वाला फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार



