कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में दो की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

झींझक नहर कोठी के पास हुआ हादसा, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में शनिवार देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौआ सिंह की मड़ैया निवासी राजू सिंह 50 वर्ष और हरिबाबू 70 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक राजू सिंह और हरीबाबू देर शाम झींझक की ओर आ रहे थे तभी झींझक नहर कोठी के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button