उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

05 सितम्बर को शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश, जानिए क्यों रहेगा यह अवकाश

हलषष्ठी व्रत भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित है। इसे हलषष्ठी, ललई छठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। संतान की दीर्घायु और कुशलता के लिए ये व्रत बहुत महत्वपूर्ण है।

Story Highlights
  • हलषष्ठी व्रत के उपलक्ष्य में 5 सितम्बर को शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश

अमन यात्रा, कानपुर देहात। हलषष्ठी व्रत भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित है। इसे हलषष्ठी, ललई छठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। संतान की दीर्घायु और कुशलता के लिए ये व्रत बहुत महत्वपूर्ण है।

इस साल हलषष्ठी 5 सितंबर 2023 को है। इसे बलराम जयंती और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। साल में तीन बार छठ का पर्व मनाया जाता है, ललई छठ, चैती छठ और कार्तिक माह में आने वाली बड़ी छठ शामिल है। हिंदू धर्म में संतान की तरक्की, सुख-शांति के लिए छठ का पर्व खास माना गया है।

हलषष्ठी 2023 मुहूर्त-

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 4 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 5 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा।

Related Articles

AD
Back to top button