कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी, दो घायल

सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गौशाला के सामने गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार के अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर जाने के चलते उसमे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गौशाला के सामने गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार के अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर जाने के चलते उसमे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमौरा गांव निवासी शरद कटियार गुरुवार को अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर किसी कार्य हेतु सिकंदरा कस्बा आए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय घसमऊ गौशाला के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसके चलते उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button