कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंगलपुर पुलिस ने पकड़े दो गांजा तस्कर

चेकिंग के दौरान 1.25 किलो गांजा और एक कार जब्त

राहुल कुमार/झींझक: कानपुर देहात पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत, पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।बीती शाम, झींझक-चिरखिरी मार्ग पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी औरैया की तरफ से आ रही एक सफेद मारुति बलेनो कार (नंबर UP 77 AS 2215) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर रखे दो बंडलों से कुल 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत लगभग ₹18,000 बताई जा रही है।

पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की, जिन्होंने अपनी पहचान आशुतोष यादव (22), निवासी बिल्हौर रोड, रसूलाबाद और विवेक कंजड़ (28), निवासी थाने के पीछे, रसूलाबाद के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े- आरटीई प्रवेश में अभिभावक अब नहीं कर पाएंगे धांधली

Related Articles

AD
Back to top button