कानपुर देहात: बरौर में खिलाड़ियों से रूबरू हुईं जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार,बढ़ाया हौंसला
बोलीं खेल जैसे आयोजनों से समाज में बढ़ता है भाईचारा
पुखरायां। बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान पर चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने खेल का शुभारंभ कराया।इस अवसर पर उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।बरौर कस्बे में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को खेल का आयोजन किया गया।
जहां पर जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनसे परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।इससे न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है बल्कि अनुशासन,टीम भावना और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।
खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।इस मौके पर देवेंद्र,उमेश चंद्र,अमन सचान,प्रभांश,अभिषेक गौतम,शीलू कश्यप,संदीप कुमार,विशाल कश्यप,सनी सचान,सुमित आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रनियां नगर पंचायत में ईओ के खिलाफ सभासदों का हल्लाबोल



