कानपुर देहात : कार्तिक पूर्णिमा पर सुरक्षा कड़ी: एसपी के निर्देशन में एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान
पुलिस ने मंदिरों, घाटों, रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर की सघन जाँच

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में, आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत, विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों के साथ एन्टी-सैबोटाज चेक टीम ने मिलकर कार्यवाही की। टीम ने मंदिरों, घाटों, आश्रमों, प्रमुख सर्राफा बाजार, रेलवे स्टेशन और अन्य सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की।
पुलिस बल ने पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ यह चेकिंग की। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा आम जनता के बीच पुलिस और कानून के प्रति विश्वास कायम रखना रहा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि त्योहारों के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहे।



