कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, बाढ़ से बचाव के लिए निर्देश जारी

सिंचाई विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें करीब 6 मीटर की वृद्धि होने की संभावना है।

कानपुर देहात: सिंचाई विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें करीब 6 मीटर की वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए, जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं।


क्या करें?

  • बाढ़ की अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • बाढ़ की स्थिति में ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
  • अपने पशुओं को भी नदी से दूर, सुरक्षित जगहों पर रखें।
  • नदी के तेज बहाव से दूर रहें।
  • बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफॉर्मर से दूरी बनाकर रखें, खासकर अगर वे पानी में हों।
  • नदी का जलस्तर बढ़ने पर सांपों के निकलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सुरक्षा के लिए अपने साथ लाठी/डंडा रखें।
  • आपातकालीन स्थिति के लिए 1077 और तहसील व जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबरों की जानकारी अपने पास रखें।

क्या न करें?

  • गलत या झूठी अफवाहें न फैलाएं।
  • नदी में छोटी नाव या डोंगी न उतारें और न ही मछली पकड़ें।
  • नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान उसके पास न जाएं।
  • नदी में गहरे पानी में जाकर स्नान न करें।

Related Articles

AD
Back to top button