उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में बीती सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में बीती सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।हादसा कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के तिलियानी गांव के पास रामगंगा नहर पुल पर हुआ।हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी 31 वर्षीय विमल कुमार के रूप में हुई है। विमल कानपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे तभी शिवली कोतवाली क्षेत्र के तिलियानी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।मृतक के भाई आलोक ने बताया कि विमल कानपुर में अपनी कंसील्ड फैक्ट्री की खराब मशीन का काम कराने गए थे।काम निबटाकर लौटते समय यह दुर्घटना हुई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button