कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमन यात्रा लाइव: गजनेर पुलिस ने जुआरियों के फड़ पर मारा छापा, चार गिरफ्तार, शांति भंग में 16 पर गिरी गाज

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध और अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गजनेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध और अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गजनेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अमन यात्रा लाइव की रिपोर्ट के अनुसार थाना गजनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आलापुर निवासी भानू प्रताप पुत्र पंचम सिंह को दबोचा। इसके साथ ही कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी संजय कुमार पुत्र शिवबरन सिंह, बनगांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शंकर दयाल और कुंवरपुर के ही अनुराग कुमार पुत्र वीरेन्द्र को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। थानावार विवरण के अनुसार रसूलाबाद पुलिस ने सबसे अधिक 10 व्यक्तियों का चालान किया। वहीं बरौर पुलिस ने 3, भोगनीपुर, मंगलपुर और शिवली पुलिस ने 1-1 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान कर भविष्य में शांति बनाए रखने की चेतावनी दी है।

कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

Related Articles

AD
Back to top button