उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में वांछित आरोपी पति गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु थाना सिंकदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु थाना सिंकदरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में घटित हुई थी।जहां पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी।मृतका की पहचान राजकुमार कोरी की 25 वर्षीय पत्नी मिन्कू के रूप में हुई थी।मृतका की इसी वर्ष फरवरी माह में शादी हुई थी।घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया।परिजनों की तहरीर पर सोमवार को पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज किया गया।जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले में वांछित चल रहे नामजद मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button