कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पीसीएस प्री के परीक्षार्थियों व अभिभावकों के लिए की भोजन की व्यवस्था

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात के इतिहास में इतने बड़े दायित्व धारण करने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए शायद पहली बार पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन अकबरपुर इंटर कॉलेज में कराया गया था। यह आयोजन जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिससे अभ्यर्थियों को एक व्यवस्थित और सुविधाजनक परीक्षा केंद्र उपलब्ध हुआ।

Story Highlights
  • एक ओर विहिप ने वितरित की खिचड़ी तो शिक्षक कालोनी ने पूड़ी सब्जी

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात के इतिहास में इतने बड़े दायित्व धारण करने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए शायद पहली बार पी सी एस प्री परीक्षा का आयोजन अकबरपुर इण्टर कालेज में सम्पन्न कराने की व्यवस्था की गई थी जिसे लेकर नगरवासियों में भी उत्साह का वातावरण दिखाई दिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख संगठन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वयं प्रेरणा से केन्द्र परिसर से कुछ दूरी पर सामूहिक खिचड़ी की व्यवस्था करके उन्हें शुद्ध एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराने का आयोजन किया

जिसमें विहिप के धर्मेन्द्र द्विवेदी, अखिलेश चन्द्र द्विवेदी, आजाद प्रजापति, हिमांशु कश्यप, आशीष कश्यप राजू श्रीवास्तव आदि ने उपस्थित होकर खिचड़ी वितरण में हिस्सा लिया। दूसरी ओर कालेज के सामने स्थित शिक्षक कालोनी निवासी गया प्रसाद तिवारी की ओर से पूरी शब्जी की व्यवस्था की गई।

photo 27

बताते चलें कि श्री तिवारी इसी विद्यालय से अवकाश प्राप्त कर कालेज के सामने रह रहे हैं। यहाँ उनके परिजनों में शिवम, शुभम, गोपाल के साथ साथ निकटतम पडोसी ओम दत्त श्रीवास्तव, इन्द्र भान सिंह, सुशील अवस्थी, प्रणव रंजन मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इस आयोजन ने स्थानीय समाज के सहयोग और समर्थन का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

AD
Back to top button