उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: लखनऊ-कानपुर के उप शिक्षा निदेशक बदले, माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी नई तैनाती

संयुक्त सचिव संदीप परमार ने जारी किया एक और आदेश; बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह क श्रेणी के कई और वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। संयुक्त सचिव संदीप परमार की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप संख्या 672/15-6-2026 के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थलों पर पदस्थापित किया गया है।

शासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रतिस्थानी (रिप्लेसमेंट) की प्रतीक्षा किए बिना अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इस अवधि के लिए उन्हें किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। साथ ही, स्थानांतरित कार्मिकों को निर्धारित समय में कार्यमुक्त न करना अनुशासनहीनता माना जाएगा और ऐसा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देखें वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों की नवीन तैनाती सूची:
कु० रेखा दिवाकर: मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ के पद से स्थानांतरित कर अब अपर सचिव, क्षेत्रीय कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा परिषद, बरेली के पद पर तैनात की गई हैं।

प्रताप नारायण सिंह: जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रयागराज के पद से हटाकर अब उन्हें प्रभारी मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
धमेन्द्र शर्मा: नवप्रोन्नत (उप शिक्षा निदेशक) को बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है।
भाष्कर मिश्रा: जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद के पद से स्थानांतरित कर अब अपर सचिव, क्षेत्रीय कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा परिषद, वाराणसी के पद पर नई तैनाती दी गई है।

राकेश कुमार पाण्डेय: सहायक शिक्षा निदेशक (प्राइमरी), शिक्षा निदेशालय उ०प्र० प्रयागराज व नवप्रोन्नत (उप शिक्षा निदेशक) को मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक, अयोध्या तथा प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक, देवीपाटन मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार वर्मा: जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ व मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), कानपुर से स्थानांतरित कर अब मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक, झांसी/चित्रकूट के पद पर भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button