उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वीं जयंती पर सीएसजेएमयू में सिम्पोजियम का आयोजन 

छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वीं जयंती पर सीएसजेएमयू में सिम्पोजियम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में छत्रपति शाहू जी महाराज के वंशज शंभाजी राजे छत्रपति खुद विश्वविद्यालय मे बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हो रहे हैं।

कानपुर,अमन यात्रा । छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वीं जयंती पर सीएसजेएमयू में सिम्पोजियम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में छत्रपति शाहू जी महाराज के वंशज शंभाजी राजे छत्रपति खुद विश्वविद्यालय मे बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी इस कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करेंगी। शंभाजी राजे छत्रपति पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। इस अवसर पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमनिटीज एवं सोशल साइंसेज द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन दर्शन पर एक सिम्पोजियम का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में शिवाजी युनिवर्सिटी कोल्हापुर के अविनाश भाले बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। वे छत्रपति शाहू जी महाराज द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों आदि के बारे में विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button