कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

2 करोड़ की साइबरसी झील का 2023 में हुआ था जीर्णोद्धार, 2025 में हालत बदहाल, जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज साइबरसी झील का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उक्त झील का 2023 में जीर्णोद्धार कराया गया था, लेकिन आज पूरी झील जलकुंभी से ढकी हुई है, पानी का स्तर बहुत कम है, झील की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई है, बैठने के पत्थर टूट गए हैं।

Story Highlights
  • 2 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के बाद भी झील में गंदगी और क्षतिग्रस्त बाउंड्री
  • जिलाधिकारी ने AMA को लगाई फटकार, 20 दिनों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
  • 80 लाख के सरोवर का भी निरीक्षण, घाटों की स्थिति देख जताई नाराजगी विस्तारित न्यूज़:

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज साइबरसी झील का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उक्त झील का 2023 में जीर्णोद्धार कराया गया था, लेकिन आज पूरी झील जलकुंभी से ढकी हुई है, पानी का स्तर बहुत कम है, झील की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई है, बैठने के पत्थर टूट गए हैं। उन्होंने यह भी पाया कि झील के जीर्णोद्धार के बाद इसकी नियमित सुरक्षा नहीं की गई है, गांव का गंदा पानी झील में जाता हुआ पाया गया और बिजली के खंभे गिरे हुए मिले।

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित AMA पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि उक्त झील की दुर्गति के जिम्मेदार लोगों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस पर AMA ने कहा कि संबंधित को नोटिस भेजा गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नोटिस-नोटिस का खेल खेलना ठीक नहीं है, जमीनी स्तर पर काम भी होना चाहिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही व अनियमितता के जिम्मेदार पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित को निर्देश दिए और उन्होंने यह भी कहा कि अगले 20 दिनों में मेरे द्वारा पुनः इस झील का निरीक्षण किया जाएगा, तब सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलें।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने साइबरसी झील के बगल में 80 लाख की लागत से बने सरोवर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने इसमें निर्मित घाटों की स्थिति को परखा। उन्होंने पाया कि घाटों की स्थिति बदहाल है, साथ ही सरोवर किनारे की सारी मिट्टी बह गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। साथ ही, संबंधित अभियंता को आज शाम को अपने ऑफिस में रिपोर्ट के साथ तलब किया।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading