उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अकबरपुर ब्लॉक की वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता माती स्टेडियम में संपन्न

ब्लॉक स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताए स्पोर्ट्स स्टेडियम माती ग्राउंड पर सम्पन्न हुई कार्यक्रम का उदघाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण के साथ किया गया

कानपुर देहात। ब्लॉक स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताए स्पोर्ट्स स्टेडियम माती ग्राउंड पर सम्पन्न हुई कार्यक्रम का उदघाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण के साथ किया गया एवं बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए सर्वांगीण विकास में सहायक बताया गया प्राथमिक बालक और बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया। प्राथमिक वर्ग के अंतर्गत 50 मी दौड़ में सौरभ कीर्ति,100 मी दौड़ मे केशव,गुलासमीन,200 मी दौड़ में सौरभ,संध्या,400 मीटर आयुष, खुशबू एवं जूनियर वर्ग में 100 मी दौड़ में अनूप,सानिया मनीषा 200 मी दौड़ में ईशु, माही 400 मी दौड़ में आशीष,आकांक्षा600 में मंगल,रचना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा टीम स्पर्धाओं में कबड्ड़ी जूनियर वर्ग की बालक वर्ग में नरिहा एवं बालिका वर्ग में कोढवा, प्राथमिक कबड्डी बालक में आलमचन्दपुर , बालिका मठपुरवा में विद्यालय विजयी रहा।लम्बी कूद कार्तिक,दामिनी,गोला में करण ,राधा व चक्का मोहित, दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खो खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालक रोशनमऊ और बालिका में मड़वाई और प्राथमिक वर्ग में रोशनमऊ विजेता रहा। समस्त विजेता जनपद स्तरीय रैली में प्रतिभाग करेंगे।

इसी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूहगान,एकांकी एवं लोकनृत्य, में रोशनमऊ योगा तथा जिम्नास्ट में बुढ़िया के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।समापन के अवसर विजेता बालक व बालिकाओं को मेडल,देकर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम के अंर्तगत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगताएँ ब्लॉक पि टी आई जावेद खान, कंचन कामिनी तथा खेलकूद अनुदेशकों विवेक यादव,शिरीष अवस्थी, विनय शर्मा, सुमन देवी,विनय गौतम,गौतम मिश्रा, विजय करन आदि के द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खण्ड शिक्षा अधिकारी ईश्वर चंद्र मिश्रा के निर्देशन में ब्लॉक के समस्त संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्री राहत अली,प्रताप भानु सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अरुण कटियार, अरविन्द सेंगर, चंद्र भान, जितेंद्र गौतम,जगदीश कुमार आदि के द्वारा कार्यक्रम संयोजक के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों एवं एआरपी अमित तिवारी, नवजोत यादव,अनुराग श्रीवास्तव, अवशेष कुमार शिक्षको अनिल पाल, गिरीश पाल, शिवराम सिंह,विकास द्विवेदी, संजय कटियार, देवेंद्र, प्रमोद वाजपेयी, गोविन्द नारायण,सन्दीप कश्यप, राजेश सिंह, अजय सिंह,विजय कुमार,हितेंद्र यादव, अमित कुमार, आभा अवस्थी, कोमल कटियार,श्रद्धा शुक्ला, पूजा आदि ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

AD
Back to top button