उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने किया थाना अकबरपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनपद में रविवार को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना अकबरपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया

कानपुर देहात। जनपद में रविवार को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना अकबरपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, माल मुकदमाती कक्ष, आर्म्स स्टोर, जनरल डायरी (जीडी), माल रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, सर्विलांस रिकॉर्ड, सीसीटीएनएस (CCTNS) रिकॉर्ड, ई-एफआईआर प्रणाली, कर्मचारीगण की बीट बुक और भोजनालय (मेस) सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण में जो भी त्रुटियाँ या कमियाँ पाई गईं, उनके संबंध में थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को तत्काल सुधार करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

IMG 20251116 WA0423

इसके साथ ही, माल मुकदमाती और आर्म्स की सुरक्षा एवं अनुरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के समापन के पश्चात् क्षेत्राधिकारी महोदय ने थाना स्टाफ को अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने, आम जनता के साथ सद्व्यवहार बनाए रखने और थाना कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखने हेतु प्रेरित किया।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button