औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चालकों को किया गया जागरूक

यातायात नियमों का पालन करें घर सुरक्षित पहुंचे - एन. सी. शर्मा

विकास सक्सेना, औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेषित निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है जिसके अनुक्रम में ,गत शनिवार को 17वें दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी( प्रशासन/ पृवर्तन )एनसी शर्मा ने प्रवर्तन कर्मियों के साथ माल वाहनों की ओवरलोडिंग तथा माल वाहन में सवारी ढोने के विरुद्ध चेकिंग अभियान में 04 वाहनो को उप संभागीय परिवहन कार्यालय के परिसर औरैया, कोतवाली की चौकी देवकली में 03 निरुद्ध किया गया एवं 05 वाहनों का चालान किया गया l

विभिन्न अभियोगों के तहत नोंन ट्रांसपोर्ट व्हीकल के 11 चालान किए गए lजालौन चौराहे पर ऑटो रिक्शा, टेंपो, टैक्सी के ड्राइवरो को, यातायात के नियमो, ड्रिंकिंग करके वाहन न चलाना ,ओवर स्पीड में वाहन न चलाने,रॉन्ग साइड वाहन न चलाने और अपने-अपने वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button