उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गुरु वंदन कार्यक्रम में उपस्थित होना गौरव की बात : आशुतोष त्रिपाठी 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक स्तरीय गुरु वंदन कार्यक्रम में बोले मुख्य कोषाधिकारी कानपुर देहात।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा बीआरसी अकबरपुर में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफल राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक स्तरीय गुरु वंदन कार्यक्रम में बोले मुख्य कोषाधिकारी कानपुर देहात।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा बीआरसी अकबरपुर में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफल राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान है। आज सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात है।

यदि किसी गुरुजन का कोई देयक अवशेष रह गया हो तो वह केवल एक प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा दें कार्यालय से अति शीघ्र निस्तारण का प्रयास रहेगा। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर अजब सिंह ने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की बात करना राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को अन्य संगठनों से अलग बनाता है। यह एक बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम था इसके आयोजन के लिए संगठन का प्रयास सराहनीय है। संगठन के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों में भगवंत सिंह चतुर सिंह कुंवरलाल आनंद बाजपेई अरुण गुप्ता इंदिरा त्रिपाठी विश्वनाथ कुशवाहा राकेश सेंगर नरसिंह आदि को सम्मानित किया गया। प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी ने राष्ट्र के हित में शिक्षा शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज के संकल्प को व्यक्त किया।

कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला द्वारा संगठन आगामी कार्यक्रमों के विषय में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी अतिथियों का तिलक कर वंदन किया गया। ब्लॉक संगठन मंत्री पुनीता पालीवाल ने सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह एसआरजी संत कुमार दीक्षित संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी जिलाध्यक्ष महिला संवर्ग ज्योत्सना गुप्ता सुलेखा गरिमा अवस्थी श्रद्धा देवी विनय पांडेय रेखा तोमर अतुल तिवारी आदर्श श्रीवास्तव रेनू सिंह कल्पना सोनी गिरीश पाल सीलम हरिशंकर कटियार देवप्रताप सिंह देवेश सिंह आराधना सिंह आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Pranshu Gupta
Author: Pranshu Gupta

Related Articles

AD
Back to top button